बढ़ती बीमारियों का घर

बढ़ती बीमारियों का घर - मोटापा

एक अनुमान के अनुसार पूरी दुनिया में 15 करोड़ से ज्यादा लोग मोटापे की बीमारी से ग्रसित हैं और सिर्फ भारत में यह आँकड़ा करीब 1 करोड़ से उपर है। मोटापा एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें जब व्यक्ति का वजन औसत वजन से ज्यादा हो अथवा उनकी कमर का नाप काफी ज्यादा हो जाता है तो वह मोटापे की श्रेणी में आ जाता है। भारत में मोटापे के कारण होने वाली बीमारियों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है जोकि एक चिन्ता का विषय बनता जा रहा है। मनुष्य के शरीर में वसा की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो उसकी परत जमने लगती है जोकि मोटापे में बदल जाती है। 

Homeonest, Fat Problems, How to Get Rid Obesity, Obesity, Fat loss



मोटपा स्वयं तो एक बीमारी नही है परन्तु मोटापे के कारण व्यक्ति में विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ जन्म लेने लगती हैं, जो कि समय के साथ ज्यादा घातक हो जाती हैं, जैसे- हाइपरटेंशन, डायबिटीज, अस्थमा, कोलेस्ट्रॉल, हार्ट फेलियर, बांझपन, अत्यधिक पसीना आना, जोड़ों में दर्द, आदि बीमारियों के पैदा होने की एक वजह मोटापा होता है। आज के समय में स्थिति यह है कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी मोटापे से ग्रसित होने लगे हैं। पुरूषों के साथ-साथ महिलायें भी इस समस्या से ग्रसित होने लगी हैं।


मोटापे के कारण होने वाली मुख्य परेशानियाँ-

1. मोटापा बढ़ने के कारण शरीर में वसा की मात्रा अधिक हो जाती है, ऐसी स्थिति में शरीर में सोडियम एकत्रित होने लगता है जिस कारण रक्त चाप बढ़ जाता है।

2. मोटापे की समस्या से ग्रस्त लोगों को पैदल चलने में परेशानी लगती है क्योंकि उन्हे ज्यादा चलने से सांस फूलने लगती है।

3. मस्तिष्क आघात का भी ऐसे लोगों में खतरा बना रहता है।

4. ज्यादा वजन होने से स्लिप डिस्क की समस्या होने लगती है और रीढ़ की हड्डी कमजो होने लगती है।


इस तरह की स्वास्थ्यवर्धक लेख पढ़ने के लिये हमारे ब्लाग से जुड़े रहें व अन्य किसी स्वास्थ्यवर्धक जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें, अगली पोस्ट में हम बात करेंगी की मोटापे को कैसे नियंत्रित रखें। मोटापे से सम्बन्धित स्वास्थ्य परामर्श के लिये आप हमे सम्पर्क कर सकते हैं 7060202088


होम्योनेस्ट इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड

उच्च श्रेणी की होम्योपैथिक दवाईयों के निर्माता 

#homeonest #fatproblems #howtogetridobesity #obesity #fatloss

Comments

Popular posts from this blog

मस्से क्या होते हैं

On this day of Maha Shivratri

Homeonest Z Black for Healthy Hair