Posts

Showing posts with the label Health Article on Wart

मस्से क्या होते हैं

Image
मस्से क्या होते हैं मस्सा साधारणतया एक दाने जैसा होता है जो एक चर्म रोग की श्रेणी में आता है, इसका आकार काफी छोटा होता है परन्तु यह धीरे-धीरे बढ़ता है जोकि बेर के आकार जितना बड़ा हो जाता है। कुछ मस्से समय के साथ स्वयं ही खत्म हो जाते हैं परन्तु जो मस्से स्वयं समाप्त नही होते हैं उनके लिये ईलाज कराना आवष्यक होता है।  मस्से एक प्रकार के विषाणु संक्रमण से पैदा होते हैं जोकि कभी-कभी छुआछूत से भी फैलते हैं, इसलिये जिनके शरीर पर मस्से होते हैं सम्भव हो सके तो उन्हें अपने रूमाल अथवा तौलिया अलग रखने चाहिये। पुरूष अथवा महिला दोनों में ही यह समस्या पाई जाती है। यह विषाणु मनुष्य की त्वचा जहाँ से कटी-फटी होती वहाँ से प्रवेश करता है। सामान्यतः यह गर्दन अथवा बगल में पाया जाता है, यह नुक्सान रहित होता है परन्तु फिर भी इसका उपचार आवश्यक है क्योंकि यदि यह स्वतः खत्म नही होता है तो इसका आकार बड़ा होने पर यह भद्दा दिखता है, इसका रंग काला अथवा भूरा होता है। इसमें दर्द तो नही होता है परन्तु जहाँ ज्यादा दबाव पड़ता हो तब इसमें दर्द भी होने लगता है। इस जानकारी से अन्य लोग लाभान्वित हो सकें इसके लिये इस पोस्ट ...